बजबज में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 17 गिरफ्तार





कोलकाता (पीबी टीवी) : डायमंड हार्बर जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, दक्षिण 24 परगना के बजबज थाना अंतर्गत निश्चिंतपुर ग्राम पंचायत में रवींद्र कानन शिशु उद्यान के पास लम्बे समय से सेक्स रैकेट  का गोरखधंधा चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक ग्राहक द्वारा स्थानीय गृहिणी का अपमान करने के बाद विवाद शुरू हो गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि बाजपुर थाने की पुलिस को मौके पर जाना पड़ा। तब आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया, "लंबे समय से इस इलाके में सेक्स रैकेट  का  गोरखधंधा  चल रहा है। कई बाहरी लोग अक्सर यहां आते हैं और आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हैं। उनका यह भी दावा है कि महिला की भाभी भी इसी तरह की हरकतें करती हैं।" एक प्रभावशाली नेता इस वेश्यावृत्ति के धंधे को चलाता है। इसीलिए कई शिकायतों के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।" डायमंड हार्बर जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, इससे पहले किसी ने भी इस रैकेट के बारे में पुलिस स्टेशन में मौखिक या लिखित शिकायत नहीं की है। बजबज थाने की पुलिस ने  मखी रानी, रिंकी बीबी समेत पांच मैला और 12 पुरुषों को गिरफ्तार कर बजबज थाने ले आई। उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अलीपुर न्यायालय भेजा जाएगा। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना के बारे में चुप्पी साध रखी है, लेकिन कोई भी इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बोलना नहीं चाहता। पता चला है कि रिंकी बीबी का मकान किराए पर लेकर कुल चार दलाल यह धंधा चला रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता