जामुड़िया में फिर सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, दो की मौत




जामुड़िया: जामुड़िया थाना क्षेत्र के केंदा तिराहे मोड़ पर एक मोटरसाइकिल को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल 100 मीटर तक घसीटती चली गई. हादसे में दो की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया है.

 राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 चाकदोला के तिराहे मोड़ पर भी एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में भी दोनों की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक मोटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.



 जामुड़िया थानांतर्गत केंदा निवासी 62 वर्षीय दयामय सूत्रधर और बीरभूम के चंडीपुर, अभीरामपुर निवासी 54 वर्षीय कालोसोना दास बाइक से रानीगंज की ओर जा रहे थे. स्थानीय लोगो द्वारा कहा जा रहा है कि इस घटना में दुर्घटना करने वाले ट्रक उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया.घटना के तुरंत बाद स्थानीय इलाके के निवासी उग्र हो गए, और उन्होंने सड़क जाम कर दिया. उनका आरोप था कि इस इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे,पुलिस ने लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया. उन सभी बिंदुओं की जांच आरंभ हुई जिनकी वजह से ये सड़क दुघर्टना घटी .लोगो को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी. पुलिस ने यह भी कहा कि वह इस इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाएगी.इस हादसा ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को सामने ला दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में सड़क सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं और इसी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल