रानीगंज गांधी मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई जवाहरलाल नेहरू कंप्यूटर साक्षरता ड्राइव सेंटर की परीक्षा



रानीगंज: रानीगंज गांधी मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल में रविवार को भारत सरकार द्वारा अनुमोदित जवाहरलाल नेहरू कंप्यूटर साक्षरता ड्राइव सेंटर के डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. इस परीक्षा में चांदा और मेजिया शाखा की लगभग 250 से 300 छात्राओं ने भाग लिया.



आज के युग में कंप्यूटर साक्षरता का होना बेहद जरूरी है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार विभिन्न कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम चला रही है. जवाहरलाल नेहरू कंप्यूटर साक्षरता ड्राइव सेंटर भी इनमें से एक है.यह सेंटर पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करता है और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराता है.



परीक्षा से पहले छात्राओं को डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और डिप्लोमा इन फाइनेंशियल अकाउंटेंसी जैसे विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया गया था. परीक्षा में 80 नंबर की थ्योरी और 120 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा ली गई. परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे प्राथमिक उपचार, टिफिन और पानी आदि की व्यवस्था की गई थी.



मेजिया ब्रांच से परीक्षा देने आई मिताली दास ने बताया कि उन्होंने बीसीए की परीक्षा दी है और परीक्षा अच्छा रहा. वह भविष्य में कंप्यूटर से जुड़े विषयों में आगे पढ़ाई करना चाहती हैं.


ऑपरेशनल हेड अनुप कुमार घोषाल ने बताया कि इस तरह की परीक्षाएं आसनसोल, कोलकाता, मालदा आदि जगहों पर भी ली जा चुकी हैं और लगातार ली जाती रहेंगी.उन्होंने कहा कि इस सेंटर का उद्देश्य छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना और उन्हें सशक्त बनाना है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार