जामुड़िया में केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन: ग्राहकों के लिए खुशी का मौका



जामुड़िया: मंगलवार को जामुड़िया में केनरा बैंक की नई शाखा का उद्घाटन हुआ. सिनेमा मोड़ से हरिपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित ग्यारह नम्बर काली मंदिर के समीप स्थित इस शाखा का उद्घाटन कोलकाता सर्किल के अधिकारी कल्याण मुखर्जी ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया. इस नए बैंक के खुलने से जामुड़िया के लोगों में खुशी का माहौल है.


 सर्किल के अधिकारी कल्याण मुखर्जी ने बताया कि केनरा बैंक देश के प्रमुख सरकारी बैंकों में से एक है. इस बैंक में ग्राहकों को कड़ी सुरक्षा के साथ सभी तरह की बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में केनरा बैंक का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. कोलकाता सर्किल में 18 नई शाखाएं खोली जा रही हैं और जामुड़िया में खोली गई यह शाखा उनमें से एक है.


मुखर्जी ने आगे बताया कि केनरा बैंक को दक्षिण भारत का स्टेट बैंक भी कहा जाता है. इस बैंक में ग्राहकों को जो सेवाएं दी जाएंगी, वे किसी भी अन्य सरकारी या निजी बैंक की तुलना में बेहतर होंगी.


इस मौके पर कल्याण मुखर्जी (जेनरल मैनेजर, सर्किल ऑफिस कोलकाता), रंजन कुमार झा (असिस्टेंट जेनरल मैनेजर, दुर्गापुर), नरेन्द्र कुमार मान, संजय कुमार सिंह और बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर