रानीगंज के पंजाबी मोड़ चौकी को मिला स्थायी भवन, पुलिस कमिश्नर ने किया खड़ी चौकी के भवन का उद्घाटन

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का ऐतिहासिक कदम





रानीगंज-लंबे इंतजार के बाद, रानीगंज थाने के पंजाबी मोड़ चौकी को आखिरकार अपना एक स्थायी भवन मिल गया है. यह चौकी लंबे समय से एक छोटी और संकरी जगह पर अस्थायी तौर पर संचालित हो रही थी, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में कई चुनौतियां आ रही थीं.



साल 2020 से, आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने इस चौकी को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने और अस्थायी चौकी के ठीक सामने एक नए भवन का निर्माण करने की पहल की थी.यह पहल आखिरकार सफल रही और पुलिस कमिश्नर आईपीएस सुनील कुमार चौधरी ने एक समारोह में इस नए भवन का उद्घाटन किया.



उद्घाटन समारोह में डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास, एसीपी सेंट्रल वन बिस्वजीत हलदर, एसीपी सेंट्रल दो बिमान मृधा, एसीपी हीरापुर इप्सिता दत्ता, एसीपीए एपी अचिंत्य दे, रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता और रानीगंज थाने के पंजाबी मोड़ फाड़ी के प्रभारी करतार सिंह सह विभिन्न चौकियों के इंस्पेक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे. इसके अलावा, अंडाल, बाराबनी, जामुड़िया और आसनसोल नॉर्थ थाने के ओसी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.


इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर सुनील चौधरी ने कहा कि इस नए भवन के बन जाने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट का लक्ष्य है कि सभी छोटे पैमाने के किराए के भवनों में संचालित होने वाली थाने और चौकियों को स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाए.


 एक बीघा जमीन पर छह कमरों के बनाए गए इस पंजाबी मोड फाड़ी के इस नए भवन के मिलने से पंजाबी मोड़ क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिलेंगी. यह भवन न केवल पुलिस कर्मचारियों के लिए एक बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करेगा बल्कि स्थानीय लोगों को भी पुलिस के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद करेगा.


आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पंजाबी मोड़ चौकी को एक स्थायी भवन मिलना एक महत्वपूर्ण कदम है. यह कदम न केवल क्षेत्र की सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी बढ़ाएगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल