पूरनमल कोलियरी बायपास में कोयला-बालू लदे वाहनों के विरोध में सड़क जाम



रानीगंज: रानीगंज के वार्ड नंबर 37 स्थित पूरनमल अमृत नगर कोलियरी से गुजरने वाली बाइपास सड़क पर कोयला और बालू लदे वाहनों की आवाजाही से उत्पन्न खतरे के खिलाफ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर यातायात बाधित किया.



स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की जान चली गई थी. इस घटना के बाद सड़क पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन पिछले चार दिनों से फिर से इन वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है. सोमवार को एक छोटा बच्चा भी इसी सड़क पर बाल-बाल बचा.



स्थानीय निवासी तृणमूल कांग्रेस ट्रेड यूनियन नेता अनिल सिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतरे और ईसीएल अधिकारियों से इस समस्या के समाधान की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. कोयला और बालू लदे वाहनों की तेज रफ्तार से दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है.


प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए बाध्य किया जाए. साथ ही, उन्होंने क्षेत्र के कुछ युवाओं को सड़क के रखरखाव के लिए नियोजित करने की भी मांग की.


इस घटना के मद्देनजर रानीगंज थाना के निमचा चौकी क्षेत्र के पूरनमल, ईसीएल के कुनुस्तोरिया क्षेत्र और ईसीएल के श्रीपुर, सातग्राम क्षेत्र के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज उठाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर