बांकुड़ा: बांकुड़ा विश्वविद्यालय का अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुरंदरपुर हाई स्कूल मैदान में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बांकुडा सम्मिलानी कॉलेज ने रामानंद कॉलेज को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
मैच के दूसरे हाफ में सम्मिलानी कॉलेज ने दो शानदार गोल दागकर अपनी जीत पक्की की। इस जीत के साथ ही प्रदीप मांडी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और मिराजुद्दीन मंडल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मिला।
महिला वर्ग में पीआरएमएस कॉलेज ने पंचमुरा कॉलेज को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर बांकुड़ा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रूप कुमार बर्मन भी मौजूद रहे। उन्होंने बांकुड़ा जिले में खेल के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।
सम्मिलानी कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. स्वपन मुखर्जी ने छात्रों की इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्र न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। उन्होंने छात्रों के दृढ़ संकल्प और संघर्ष की सराहना की!
विश्वविद्यालय के खेल संयोजक डॉ. लुत्फुल हक भी इस मौके पर उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ