जामुड़िया में दर्दनाक हादसा: अवैध कोयला खदान में गिरा युवक, बचाव कार्य जारी, युवक को खदेडने का आरोप लगा सी आई एस एफ पर


  • जामुड़िया के वार्ड नम्बर 8 के काँटागोड़िया में अवैध कोयला खदान में युवक गिरा
  • बचाव कार्य जारी, लेकिन मुश्किलें आ रही हैं
  • ईसीएल की लापरवाही का आरोप
  • स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बचाव कार्य को तेज किया जाए




जामुड़िया-: रानीगंज के वार्ड नम्बर 37 के महावीर कोलियरी के यादव पाड़ा निवासी 38 वर्षीय भीष्म रॉय ईसीएल कुनुस्तोरिया क्षेत्र के नार्थ सीआरसोल स्तिथ एक 120 फीट गहरे परित्यक्त अवैध कोयला खदान में गिर गए . शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुई इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.यह इलाका आसनसोल नगर निगम के वार्ड नम्बर 8 अंतर्गत रानीगंज और जामुड़िया के बॉर्डर स्तिथ है.



मिली जानकारी के मुताबिक भीष्म रॉय नॉर्थ सीयारसोल ओसीपी के पास स्थित इस अवैध खदान के मुहाने पर अपना साईकल लेकर भागते समय गिर गए. बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के जवान उसका पीछा कर रहे थे, जिसके चलते वह उक्त खदान में गिर गया



घटना की सूचना मिलते ही जामुड़िया थाना और रानीगंज थाना की पुलिस के साथ ही रानीगंज फायर ब्रिगेड की विशेष टीम तथा ईसीएल के रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन खदान की गहराई और खतरनाक स्थिति के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि खदान में जहरीली गैस होने की आशंका है,हालांकि रेस्क्यू टीम के असफल होते देख दोपहर को काँटागोड़िया ग्राम के ही एक युवक विपद पाल खदान में उतर कर उसकी साईकल निकालने में सफल हुआ.


मौके पर पहुंचे रानीगंज के वार्ड नंबर 37 के वार्ड पार्षद और रानीगंज के तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश यादव ने इस घटना के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) को जिम्मेदार ठहराया.उन्होंने आरोप लगाया कि ईसीएल की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है. उन्होंने सवाल उठाया कि इतने लंबे समय से बंद पड़ी खदान को आखिर क्यों नहीं भरा गया?उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ के जवान के खदेड़ने के कारण घबरा कर साईकल सहित खदान में जा गिरा. वहीं घटनास्थल पर रानीगंज बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा तथा वार्ड नंबर 37 के पार्षद ज्योति सिंह भी पहुंचे.


कोयला खदान श्रमिक तृणमूल ट्रेड यूनियन के स्थानीय नेता लालू माझी ने भी ईसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही रेस्क्यू टीम को खबर दी थी, लेकिन टीम देरी से पहुंची. हालांकि नॉर्थ सीआरसोल के मैनेजर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने भी रेस्क्यू टीम द्वारा जल्दी युवक को निकालने के लिए बात कहा. 


स्थानीय लोग भीष्म रॉय को जल्द से जल्द निकालने की मांग कर रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बचाव कार्य को तेज किया जाए.देर शाम तक 170 फ़ीट गहराई तक जाने वाली क्रेन से उसकी तलाश।जारी थी,इधर घटना स्थल पर सैकड़ो लोगो का हजुम उमड़ी हुई थी.

दूसरी और सीआईएसएफ के जवान पर लगे आरोप को लेकर सीआईएसएफ के अधिकारी से प्रतिक्रिया लेने के लिए कई बार प्रयास की गई पर उनसे संपर्क नहीं हो पाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा