पांडवेश्श्वर में विधायक ने बांटे स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री, बाउल गायक ने किया मनोरंजन



अंडाल-पांडवेश्श्वर विधानसभा क्षेत्र के बहुला ग्राम पंचायत में विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने स्कूली बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरित की. मानव सेवा योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को नई साल की खुशी दी गई. कार्यक्रम में बाउल गायक भूवन बाध्यकर ने अपने गीतों से समां बांधा.




विधायक नरेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.मानव सेवा योजना के तहत बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर उन्हें पढ़ाई में प्रोत्साहित किया जा रहा है.

इस कार्यक्रम में पांडवेश्श्वर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष किरिटी मुखोपाध्याय, युवा तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पार्थो देयासी, बहुला ग्राम पंचायत प्रधान सुहागिन टुडू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.


कार्यक्रम में मशहूर बाउल गायक भूवन बाध्यकर ने अपने लोकप्रिय गीतों से लोगों का मनोरंजन किया. उन्होंने 'कांचा बदाम' सहित कई अन्य गीत गाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल