दोहरे हत्याकांड से दिनहाटा में मचा हड़कंप, चाकू मारकर की गई है हत्या, जांच में जुटी पुलिस







 कूचबिहार/दिनहाटा (पीबी टीवी ) दोहरे हत्याकांड से कूचबिहार जिले के दिनहाटा स्थित भेटागुड़ी में हड़कंप मच गया है, दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.दिनहाटा का भेटागुड़ी फिर सुर्खियों में है, क्योंकि  दोहरे हत्याकांड से सनसनी फ़ैली हुई है. यह घटना दिनहाटा के भेटागुड़ी एक नंबर  ब्लॉक के बालाडांगा इलाके में घटी है। स्थानीय लोगों ने आइछार मिया (58) और हासानुर रहमान (35) को लहूलुहान हालत में बचाया  और दिनहाटा महकमा अस्पताल ले गये, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि दोनों को चाकू मारा गया। दिनहाटा थाना पुलिस पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। मृतक आइछार   प्रथम ब्लॉक पश्चिम, बड़ा अटियाबारी में रथा था, जबकि हासानुर भेटागुड़ी के कांतिगढ़ इलाके का रहने वाला था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार