धनबाद फ्यूल फैक्ट्री की दीवार ढही, बड़े हादसे से बचे श्रमिक



रानीगंज: मंगलपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित धनबाद फ्यूल नामक स्पंज आयरन फैक्ट्री की दीवार सोमवार शाम ढह गई. इस हादसे में हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन इस घटना से बगल की जेसीज कॉलोनी में दहशत फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की दीवार के पास भारी मात्रा में कोयला रखा हुआ था. कोयले के दबाव से कमजोर दीवार ढह गई. इस घटना में आसपास के दो बिजली के खंभे और एक हाईटेंशन केबल का खंभा भी गिर गया.




स्थानीय लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री अधिकारी मुनाफे के लिए सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए भारी मात्रा में कोयला जमा करते हैं. इससे आसपास के इलाके में खतरा मंडराता रहता है. उन्होंने मांग की है कि प्रशासन फैक्ट्री अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करे और क्षेत्र की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे.


घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर