जामुड़िया साइबर सेल की बड़ी कामयाबी: 9.58 लाख रुपये की ठगी का मामला सुलझाया



जामुड़िया: आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. साइबर ठगी के एक मामले में 9.58 लाख रुपये ठग लिए गए थे, जिन्हें साइबर सेल ने बरामद कर पीड़ित को लौटा दिया है.


क्या था मामला?


जामुड़िया के नंदीग्राम निवासी मृण्मय घोष को मुंबई से क्राइम ब्रांच का फोन आया था. फोन करने वाले ने मृण्मय को बताया कि उनके बैंक खाते से अवैध लेनदेन हो रहा है और अगर उन्होंने अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर में ट्रांसफर नहीं किया तो पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डरे हुए मृण्मय ने मुंबई के एक खाते में तीन किस्तों में 9.58 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.



जामुड़िया साइबर सेल ने की कार्रवाई


मृण्मय के पिता सुखेंदु घोष ने 7 अक्टूबर, 2024 को जामुड़िया साइबर सेल और जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. साइबर सेल के अधिकारी राजेन्दू जश ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की. साइबर सेल ने तकनीकी जांच के जरिए ठगों का पता लगाया और ठगे गए पैसे को बरामद कर पीड़ित को लौटा दिया.


इस विषय में सर्किल इंस्पेक्टर सुशांत चटर्जी ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में सभी को सतर्क रहने की जरूरत है. अगर किसी को भी बैंक खाते, आधार कार्ड या लोन लेने देने से संबंधित कोई भी संदिग्ध फोन कॉल आता है, तो वह तुरंत 1930 पर संपर्क करें और इसके बाद स्थानीय साइबर सेल अधिकारी से संपर्क करें.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर