मुख्यमंत्री के 70वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन




जामुड़िया-जामुड़िया ब्लॉक-2 के नजरुल पल्ली में भुइया समाज उत्थान समिति द्वारा मुख्यमंत्री के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.इस शिविर में लगभग 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सिंटू भुंइया ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन का केक काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. रक्तदान शिविर में आम जनों ने मानवता की भलाई, जरूरतमंदों की मदद, और दुखी जनों की सेवा के लिए रक्तदान किया.


रक्तदाताओं की संख्या लक्ष्य से भी अधिक रही, जो लोगों में मानवता की सेवा के लिए तत्परता को दर्शाता है. प्रत्येक रक्तदाताओं को उसके सम्मान में पुष्प-गुच्छा, मिठाई और प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया.


इस रक्तदान शिविर में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई. शिविर में रक्तदान के पश्चात हजारों की संख्या में भुइया समाज उत्थान समिति के बैनर तले रैली निकाली गई.


 आयोजन को सफल बनाने में जामुड़िया ब्लॉक-2 कमेटी के मिंटू भुइया, डवलु भुइया, बिक्की भुइया, ललन बाउरी, राजेश मुर्मूर, संजय भुइया, राजू भुइया, दिनेश भुइया, कमल भुइया, संदीप भुइया, रवि भुइया, अशोक भुइया, एवं अजय भुइया, परशुराम भुइया, सबिता देवी , सम्पतिया देवी, कविता भुइया, अजय भुइया, मन्नू भुइया तथा सैकड़ो कार्यकर्त्ता का सहयोग रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर