रानीगंज ट्रेड एक्सपो 2025 का भव्य समापन, महिला उद्यमियों को मिला बढ़ावा



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित ट्रेड एक्सपो 2025 का समापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ.इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि इस मेले से क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई ऊंचाइयां मिलेंगी.



समारोह में विशेष रूप से उपस्थित जिलाधिकारी पोनबलम एस ने कहा कि वर्तमान ऑनलाइन ट्रेडिंग युग में भी रानीगंज के छोटे उद्यमी अपनी पहचान बना रहे हैं. इस एक्सपो ने दिखाया है कि स्थानीय उद्यमी समय की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ रहे हैं.



 इस अवसर पर महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें आगे आकर व्यापार में अपना योगदान देना चाहिए.एसएसपीओ अंशुमान वेदांती ने भी महिला उद्यमियों को प्रेरित किया और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया.



 जिलाधिकारी ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित इस एक्सपो की प्रशंसा की और कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र का विकास होगा.


 कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नाबलम, सीईओ पिनेकल इन्फोटेक लिमिटेड विमल पटवारी, सुभाष अग्रवाल, कार्यकारी चेयरमैन सीएआईटीडॉ अमिताभ बसु, प्राचार्य बीबी कॉलेज के डॉ फाल्गुनी मुखर्जी, समाज सेवी आर पी खेतान, जुगल गुप्ता उपस्थित थे.अध्यक्षता एवं संचालन रोहित खैतान और संयोजक शरद कानोडीया ने किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार