रानीगंज में कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 का हुआ भव्य उद्घाटन, उद्योग और व्यापार को मिलेगा नया आयाम



रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कोलफील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 का गुरुवार संध्या भव्य उद्घाटन हुआ. यह चार दिवसीय एक्सपो 16 से 19 जनवरी तक सियारसोल रजवाड़ी मैदान में आयोजित किया जा रहा है.इस एक्सपो का उद्देश्य रानीगंज कोयलांचल क्षेत्र में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देना है.



90 स्टॉलों के साथ व्यापारिक अवसरों की तलाश


इस एक्सपो में 90 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से लेकर सर्विस सेक्टर तक विभिन्न प्रकार के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित की जा रही हैं. स्थानीय व्यापारी इस मंच का उपयोग रानीगंज और आसपास के क्षेत्रों में अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए कर रहे हैं.


सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन


व्यापार के साथ-साथ इस एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है उद्घाटन समारोह में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. आने वाले दिनों में चित्रकारी प्रतियोगिता, नृत्य कार्यक्रम, साइंटिफिक वास्तु पर व्याख्यान और महिलाओं को सम्मानित करने के लिए सुपर वुमन अवार्ड समारोह जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


उद्घाटन समारोह में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (अड्डा) के चैयरमेन कवि दत्ता, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, रानीगंज के बीडीओ सुभोजित गोस्वामी, रानीगंज ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष रुपेश यादव, द मिशन अस्पताल दुर्गापुर के निदेशक सत्यजीत बॉस ,रानीगंज के बोरो अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज बोरो के इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता, रानीगंज चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का सलाहकार अशोक सराफ, राजेंद्र प्रसाद खेतान, प्रदीप बाजोरिया, महेश मोदी, अरुमय कुंडू, ओम प्रकाश बाजोरिया, जय प्रकाश डोकानिया, अरुण भरतीया, शरत कनोडिया, जुगल गुप्ता, रूबी गढ़वाला, मनोज सराफ, मिशन हॉस्पिटल के डायरेक्टर सत्यजीत बॉस, शंभूनाथ झा, सचिन बालोदिया, नितेश मोदी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे.


मेला में बीते वर्ष लगाए गए दुबराजपुर के चावल और सरसों के तेल मिल के मालिक सुदीप चौधरी ने बताया कि पिछले साल भी उन्होंने इस एक्सपो में भाग लिया था और उन्हें तीन डिस्ट्रीब्यूटर मिले थे, जिससे उनके व्यापार में वृद्धि हुई थी. उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी उन्हें इसी तरह के परिणाम मिलेंगे.मेला में मनपसदं मसाले जहां मसाले में 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट दे रहे तो वही ग्रीन हेथकन कंपनी तरह -तरह की मशीनें, सोलर एनर्जी , बैटरी से चलने वाली दो पहिया वाट वहां इस मेला में डिस्प्ले किया गया है.


कवि दत्ता ने कहा यह एक्सपो रानीगंज क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा. इससे स्थानीय व्यापारियों को नए बाजार मिलेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा.


कार्यक्रम का संचालन रानीगंज चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान ने किया जबकि मेला के प्रोजेक्ट चेयरमैन महेश खेड़िया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता