- रानीगंज कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 का आयोजन 16 से 19 जनवरी तक
- रानीगंज को औद्योगिक केंद्र बनाने का लक्ष्य
- विभिन्न उद्योगों से जुड़े लोग लगाएंगे स्टॉल
- उद्यमियों को बाजार तक पहुंचने का अवसर
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन
- आम जनता के लिए भी आकर्षण का केंद्र
रानीगंज: रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 16 से 19 जनवरी तक आयोजित होने वाले कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 ने क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति देने की ओर फिर इस वर्ष एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. इस एक्सपो का उद्देश्य रानीगंज को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने के साथ-साथ युवा उधमियों को उद्योग -धंधे का अवसर प्रदान करना है.
इस ट्रेड एक्सपो को लोगो तक पहुंचाने के लिए गुरुवार की संध्या रानीगंज चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. जहां चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, जुगल प्रसाद गुप्ता,अरुण भरतीया, प्रदीप बाजोरिया,अरूमय कुंडू,मनोज केशरी,राजेश गनेरीवाला, शरत कानोडिया, जगदीश झुनझुनवाला, रूबी गढ़वाला सहित अन्य अधिकारियों ने इस एक्सपो के बारे में विस्तृत जानकारी दी.उन्होंने बताया कि यह एक्सपो सियार सोल राजबाड़ी मैदान में आयोजित किया जाएगा और इसमें विभिन्न उद्योगों से जुड़े लोग अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे.
अध्यक्ष रोहित खैतान ने बताया को इस एक्सपो के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को बाजार में पहुंचाने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा. इसके साथ ही, नए उद्यमियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा. प्रदीप बाजोरिया ने कहा कि यह एक्सपो उद्यमियों और बाजार के बीच एक सेतु का काम करेगा.शरत कानोडिया ने बताया के बीते वर्ष 60 स्टालें लगाई गई थी,जो इस वर्ष बढ़कर लगभग 85 स्टालें लगाने की उम्मीद की जा रही है.
महेश खेरिया ने बताया बीते वर्ष जिन लोगों ने यहां स्टालें लगाई थी ,उसके पश्चात उन्हें इस व्यापार मेला का लाभ मिला ,और इस वर्ष उन लोगो में 50 लोग पुनः स्टाले लगा रहे है.इस बार इस मेला में उद्योग या व्यापार आरम्भ करने के लिए जिन सरकारी विभाग एम एस एम ई, बैंक तथा अन्य कई विभागिय स्टाले भी लगाई जाएगी.
औद्योगिक विकास के साथ-साथ, इस एक्सपो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. इससे स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा.पूर्व अध्यक्ष अरुण भरतीया ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा मिलेगा.
ट्रेड एक्सपो से जुड़े चैम्बर ऑफ कॉमर्स के व्यापारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे इस एक्सपो में आकर इसका आनंद लें. यह एक्सपो न केवल उद्यमियों के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा.
जुगल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कोल फील्ड ट्रेड एक्सपो 2025 क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा यह एक्सपो न केवल उद्यमियों को बल्कि पूरे क्षेत्र को नए आयाम प्रदान करेगा.


0 टिप्पणियाँ