170 साल पुराने महाप्रभु मंदिर का जीर्णोद्धार कर मेयर विधान उपाध्याय ने किया उद्घाटन



जामुड़िया- आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने बुधवार को छह नंबर वार्ड में स्थित श्री श्री गोरांगो महाप्रभु मंदिर का पुर्ण निर्माण के बाद उद्घाटन किया गया. यह मंदिर 170 साल पुराना है और इसका जीर्णोद्धार आसनसोल नगर निगम के सहयोग से किया गया है.


मेयर विधान उपाध्याय ने सिलपट्टा एवं फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्होंने छह नंबर वार्ड से नगर निगम का चुनाव लड़ा था और तब स्थानीय लोगों ने उनसे इस मंदिर के जीर्णोद्धार का अनुरोध किया था. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा और आज उनका वादा पूरा हुआ है.


मेयर ने कहा कि वह आने वाले समय में भी इस क्षेत्र के लोगों के साथ खड़े रहेंगे.


इस क्षेत्र के निवासी प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में 170 वर्ष पुराने महाप्रभु मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है.उन्होंने बताया कि इस मंदिर में महाप्रभु चार दिन निवास कर चुके हैं और इसका स्थानीय लोगों के लिए बहुत महत्व है.


श्री मुखर्जी ने आगे कहा कि मंदिर की हालत काफी खराब हो गई थी और स्थानीय लोगों ने मेयर से मंदिर के नवनिर्माण का अनुरोध किया था.उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि मेयर के नेतृत्व में मंदिर का जीर्णोद्धार हुआ है.


इस अवसर पर डिप्टी मेयर वसीमुल हक, बोरो एक के चैयरमेन शेख शानदार और इस इलाके के ग्राम निवासी उपस्थित थे.


वहीं दूसरी और मेयर विधान उपाध्याय ने इसी वार्ड में बेनाली प्राइमरी स्कूल के पास तकरीबन चौदह लाख की लागत से बनाए जाने वाले पब्लिक रिलेशन कार्यालय का भी शिलान्यास किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार