कोलकाता : सिंथी में भयानक हादसा देखने को मिला . तेल टैंकर विस्फोट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. सिंथी थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुँच कर हालात को काबू किया . मृतक का नाम सागर है. इस हादसे में घायल व्यक्ति का नाम शंकर बताया जा रहा है.

0 टिप्पणियाँ