जामुड़िया में डीवाईएफआई का विरोध प्रदर्शन: महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में न्याय की मांग



जामुड़िया: महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में आरोपियों को जमानत मिलने के विरोध में सोमवार को डीवाईएफआई ने जामुड़िया में विरोध प्रदर्शन किया. यह रैली जामुड़िया एसबीआई बैंक से शुरू होकर नंदी मोड़ और बाजार में हुई. रैली में बड़ी संख्या में डीवाईएफआई कार्यकर्ता शामिल हुए.उन्होंने नारे लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की आलोचना की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की.


 डीवाईएफआई राज्य कमिटी सदस्य बुद्धदेव रजक ने आरोप लगाया कि सीबीआई द्वारा 90 दिनों के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं करने के कारण आरोपियों को जमानत मिल गई है. उन्होंने इसे केंद्र और राज्य सरकार के बीच सेटिंग का नतीजा बताया.रजक ने कहा कि पार्थो चटर्जी जैसे ममता बनर्जी के करीबी नेताओं को भी जमानत मिल गई है.यह भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच सेटिंग का ही नतीजा है.


बुद्धदेव रजक ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता भाजपा में टीएमसी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं.


 डीवाईएफआई के सदस्यों ने कहा कि वे महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार