रानीगंज में बेघरों का आश्रय स्थल बंद, सर्दी में बढ़ी मुश्किलें



रानीगंज: रानीगंज वार्ड नंबर 88 हुसैन नगर में बना बहुमंजिला रेन बसेरा, जो बेघर और बेसहारा लोगों के लिए आश्रय स्थल के रूप में आसनसोल नगर निगम द्वारा लाखों को लागत से 2021 में बनाया गया था, मगर आज तक यह चालू ही नहीं हो पाई है,अब सर्दी का मौसम आने के साथ ही यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आया है.


यह इमारत एडीडीए, एएमसी और एमएडी के संयुक्त प्रयासों से बनाई गई थी. इसका उद्देश्य था कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे न सोएं, लेकिन, निर्माण के बाद से ही यह इमारत किसी भी उद्देश्य के लिए उपयोग में नहीं लाई गई है.


पूर्व पार्षद आरिज जलेस ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री, संसद शत्रुघ्न सिन्हा, जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों को पत्र लिखकर इमारत को जल्द से जल्द चालू करने की अपील की है.उन्होंने कहा कि सर्दी का मौसम आ गया है और ऐसे में इस परियोजना को शुरू करना बेहद जरूरी है.


वहीं इस संबंध में रानीगंज बोरो 2 के अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा ने इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाते हुए कहा कि यह परियोजना कोलकाता के एक एनजीओ के माध्यम से शुरू की गई थी. यदि नगर निगम इस परियोजना को अपने हाथ में ले ले तो समस्या का समाधान जल्द हो सकता है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल