रानीगंज में घरेलू विवाद: पेड़ों की कटाई से उठा सवाल, वन विभाग ने रोका




रानीगंज: रानीगंज के प्रतिष्ठित लोहारू वाला परिवार के दो भाइयों, ज्ञान प्रकाश लोहारू वाला और राजेश लोहारू वाला के बीच पुश्तैनी जमीन पर लगे पेड़ों को काटे जाने को लेकर विवाद गहरा गया है.

राजेश लोहारू वाला का आरोप है कि उनके भाई ज्ञान प्रकाश अवैध रूप से जमीन पर लगे बड़े- बड़ेआम पेड़ों को काट रहे हैं.उन्होंने बताया कि यह जमीन उनके और उनके भाई के माता-पिता के नाम पर है और अभी तक जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है.जमीन में मामला भी चल रही है,इसके बावजूद पुराने पेड़ो को काटा जा रहा है,पानी के पाइप लाइन तक तोड़े जा रहे है.सच तो यह है को मेरे परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है.राजेश लोहारू वाला ने बताया कि वह लोग एक प्रकृति प्रेमी हैं और पेड़ों को काटे जाने से उन्हें बहुत दुख हुआ है.उन्होंने बताया कि उन्हें नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने पहले किसी अधिकारी से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, लेकिन अंततः उन्होंने मीडिया के माध्यम से इस मामले को उठाया,ताकि उनके पुश्तेनी पेड़ बचा रहे.


दूसरी और ज्ञान प्रकाश लोहारू वाला ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह पेड़ों को नहीं, बल्कि उनकी छंटाई कर रहे हैं, क्योंकि पेड़ों में इंफेक्शन हो गया है.हालांकि, जब उन्हें कटे हुए पेड़ दिखाए गए तो उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.एवं बताया कि उन्हें पेड़ छंटाई के लिए वन विभाग से आदेश लेना पड़ता है,वन विभाग से आदेश के लिए आवेदन करूँगा.


इस मामले की जानकारी होने पर वन विभाग के अधिकारी तपन घोषाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की.उन्होंने बताया कि बिना अनुमति पेड़ों को काटना एक अपराध है और विभाग इस मामले में कार्रवाई करेगा. वन विभाग के हस्तक्षेप के बाद अन्य पेड़ों को काटने से बचा लिया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार