बांग्लादेशी शरणार्थी के नाम पर रोहिंग्या को ला कर पश्चिम बंगाल को रोहिंग्या प्रांत बनाना चाहती ही तृणमूल : दिलीप घोष




 पश्चिम मेदिनीपुर:  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के तृणमूल नेता बांग्लादेश शरणार्थी के नाम पर रोहिंग्या को लाने में लगे हैं। वे लोग पश्चिम बंगाल को रोहिंग्या प्रांत बनाना चाहते हैं. बांग्लादेश को लेकर पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि जिस देश में प्रधानमंत्री को भागना पड़े, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति कैसी होगी, यह सोचनीय है. बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. बांग्लादेश का विनाश निकट है। गौरतलब है पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गरबेटा 1, 2 और 3 नंबर  ब्लॉक में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ये बातें कही।  दिलीप घोष ने कहा, भाजपा के अपने संविधान के अनुसार, सदस्यता अभियान हर 6 साल में शुरू होता है। इस बार भी कुछ अलग नहीं, भाजपा का सदस्य संग्रह अभियान शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत का नाम अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे विकसित देशों से होने लगा है. इसलिए भाजपा का सदस्य होना आपके लिए गर्व की बात  है। आज भारत के हर बूथ पर भाजपा के सदस्य मौजूद हैं। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस दिन उन्होंने गरबेटा ब्लॉक 3 के चंद्रकोना रोड पर  व्यापारियों, किसानों और सड़क पर चलने वाले लोगों से बात की। उन्होंने सभी से  भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ने और भाजपा का  सदस्य बनने का अनुरोध किया। ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात