जामुड़िया के बीजपुर में पानी की किल्लत: महिलाओं को गड्ढे खोद कर लेना पड़ रहा है पानी



जामुड़िया-जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के बीजपुर दक्षिण बाउरी पाड़ा में पानी की समस्या गहराती जा रही है. स्थानीय निवासी पीने के पानी के लिए घंटों लाइन में लगने को मजबूर हैं. यह समस्या कई सालों से बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन के प्रयासों के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है.


पाइप लाइन में कम दबाव और अवैध कनेक्शन की समस्या


स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पीएचई पाइप लाइन तो है लेकिन उसमें पर्याप्त दबाव नहीं होने के कारण सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है.घर की महिलाओं को एक बाल्टी पानी लेने के लिए नल लगे स्थानों पर गड्ढे खोद कर नल से प्लास्टिक के पाइप लगाकर कटोरे से बाल्टी में पानी भरनी होती है,एक बाल्टी पानी के लिए 7 से10 से मिनट तक लग जाती है.पीने के पानी के लिए कई बार वाद-विवाद होते -होते स्थिति मारपीट तक कि हो जाती है


यह स्थिति आज से नहीं वर्षो से बनी हुई है,एक यो दो गैलन पानी के लिए घर के पुरुषों को दूर -दराज से पानी ढो कर लना पडता है. इसके अलावा, कुछ लोग अपने घरों में लगे नल से मोटर लगाकर पानी खींचते हैं जिससे अन्य लोगों के लिए पानी का संकट और बढ़ जाता है.इस समस्या के बारे में शासक दल के स्थानीय नेता को सूचित करने पर कुछ दिनों के लिए पानी की टैंकर सेवा शुरू की गई थी, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है.सबसे बड़ी बात यह कि जिस वार्ड नम्बर 8 की यह स्थिति है,उस वार्ड के पार्षद जामुड़िया बोरो एक एक के पूर्व चैयरमेन सह वर्तमान में जामुड़िया ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष भी है.


 इस संबंध में वार्ड पार्षद सह आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी का कहना है कि पानी की आपूर्ति ठीक से हो रही है, लेकिन अवैध कनेक्शन के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है. उन्होंने अवैध कनेक्शनों की जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है.


ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले पीएचई विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से इस समस्या के समाधान के लिए एक बैठक भी की थी. प्रशासन का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा.स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि वे इस समस्या का स्थायी समाधान निकालें ताकि उन्हें पानी के लिए परेशान न होना पड़े. वे चाहते हैं कि पाइप लाइन में पर्याप्त दबाव बनाया जाए और अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा