रानीगंज में सीआरपीएफ जवान के घर चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी गायब



रानीगंज: रानीगंज के वार्ड नम्बर 35 के झांटी डंगाल इलाके में एक सीआरपीएफ जवान के घर में चोरी की घटना सामने आई. चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिए.

 सैयद इम्तियाज हुसैन, जो कि सीआरपीएफ में जीडी कांस्टेबल हैं, पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार के साथ अजमेर शरीफ की यात्रा पर गए हुए थे. उन्होंने बताया कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और वह घर की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. हालांकि, कल रात एक बजे के बाद से कैमरे का फीड बंद हो गया, जिससे उन्हें शक हुआ.



 सैयद इम्तियाज़ ने अपने साले को घर भेजा,घर पहुंचे उनके साले काजी अजहरुल इस्लाम ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. अलमारी के ताले टूटे हुए थे और सीसीटीवी कैमरे के तार भी कटे हुए थे. चोरों ने सीआरपीएफ के घर में रखे सामानों को भी बिखेर दिया था.


अजहरुल इस्लाम ने बताया कि चोरों ने करीब चार से पांच तोले सोने के जेवरात, 17 हजार रुपये की नकदी, दो एंड्रॉइड फोन और अन्य सामान चुरा लिया है. उन्होंने कहा कि चांदी के गहनों को भी चोरों ने निशाना बनाया है.


घटना की सूचना मिलते ही रानीगंज थाने से एसआई इमदादुल हक के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे, और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का मानना है कि यह घटना किसी स्थानीय अपराधी द्वारा अंजाम दी गई होगी, क्योंकि चोर को इस बात की जानकारी थी कि पीड़ित परिवार घर पर नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार