दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री द्वारा अधिग्रहित खाली जमीन में लगी भयावह आग , जाँच में जुटी पुलिस




दुर्गापुर : देशबंधु नगर और सीआर दास एवेन्यू के दुर्गापुर स्टील फैक्ट्री द्वारा अधिग्रहित खाली जमीन पर डीएसीपी अधिकारियों ने व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया है।  इस खाली मैदान में कभी फुटबॉल और क्रिकेट खेल का आयोजन किया जाता था. कई वर्षों से उस मैदान में ईद की नमाज अदा की जाती है. वर्तमान में शाम के समय इस मैदान में कई चलती-फिरती खाने-पीने की दुकानें लगती हैं। कल देर रात इस खाली मैदान में अचानक भयभाव आग लग गयी.  आग किस कारण लगी? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।  यहां उस मैदान में किसी व्यक्ति ने ढेर सारी प्लास्टिक की थैलियां रखी हुई थीं. अचानक उसमें आग लग गई. लेकिन इतनी सारी बोरियां यहाँ क्यों हैं?  इन प्लास्टिक की बोरियों में राज्य के स्वामित्व वाली फैक्ट्री की विभिन्न सामग्रियां आती हैं। इतनी बड़ी मात्रा में बोरियां यहाँ क्यों छिपाई गईं? इतनी भारी मात्रा में बोरियां किसके पास थीं? पुलिस मौके पर पहुंची, अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी आई. लेकिन क्या पुलिस को पता है कि इतनी भारी मात्रा में बोरियां किसकी हैं? अग्निशमन विभाग के प्रयास से आग तो बुझ गई, लेकिन पुलिस इस बात की जांच करेगी कि इतनी सारी बोरियां यहां क्यों रखी गई थीं, क्या सच सामने आएगा?

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर