तालाब में जहर मिलने से मछलियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत

छतना ब्लॉक के जिर्रा में हुई घटना, मछली पालक को लाखों का नुकसान



छतना ब्लॉक के जिर्रा ग्राम पंचायत के अंतर्गत जिर्रा स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित नतुन पुकुर में एक भयावह घटना सामने आई है. सुबह तालाब पर पहुंचे मछली पालक को मछलियों की मौत का दर्दनाक नजारा देखने को मिला. तालाब के चारों ओर सैकड़ों मरी हुई मछलियां तैर रही थीं.



मछली पालक का मानना है कि रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तालाब में जहर मिला दिया होगा. इस घटना से मछली पालक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है. गांव के लोग इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने और अन्य घरेलू कार्यों के लिए करते थे. अब इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. उन्हें डर है कि कई लोग सुबह के वक्त बिना जाने इस दूषित पानी का इस्तेमाल कर लेते होंगे.स्थानीय मछुआरे विद्युत सिंह ने बताया कि लगभग 5 क्विंटल से अधिक मछलियां मर चुकी हैं.उन्होंने पंचायत से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है. जीरा ग्राम पंचायत के उप मुखिया भूदेव मंडल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और जल शुद्धिकरण के लिए चूना फिटकरी की व्यवस्था करवाई जा रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात