विजय दिवस में भाग लेने नौ सदस्यीय बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा हुआ है कोलकाता, मीडिया से बात करने की है मनाही





 कोलकाता (पीबी टीवी )  वर्ष 1971 वह ऐतिहासिक वर्ष था जब बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में बना था। बांग्लादेश के निर्माण में भारत ने अहम भूमिका निभाई. इस उपलक्ष्य में आज के दिन विजय दिवस मनाया जाता है. इधर पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में कई महीनों से जारी उथल-पुथल के बीच 53वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने बांग्लादेशी सैन्य अधिकारियों व मुक्ति योद्धाओं (स्वतंत्रता सेनानियों) का नौ सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम कोलकाता पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल आज भारतीय सेना के पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में होने वाले वार्षिक विजय दिवस समारोह में शामिल होगा। पहले उनके समारोह में आने पर अटकलें लगाई जा रही थीं। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा कर अटकलों को विराम लगा दी।

उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से बांग्लादेशी प्रतिनिधि मंडल 16 दिसंबर को भारतीय सेना के पूर्वी कमान द्वारा आयोजित विजय दिवस पर समारोह में बांग्लादेश मुक्ति योद्ध, उनके परिवार के सदस्य और वहां के सैन्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होता रहा है। लेकिन इस बार बांग्लादेश के हालातों के बीच उनके आन पर असमंजस की स्थिति थी लेकिन रविवार शाम को उस पर विराम लग गया। ये वो मुक्ति योद्धा हैं, जिन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आजादी के लिए भारतीय सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी थी।

हालांकि इस साल मात्र नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ही विजय दिवस में भाग लेने आए हैं। पहले यह संख्या 70 से 72 होती थी। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अनिनूर रहमान कर रहे हैं। कोलकाता पहुंचने पर बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का पूर्वी सेना कमान के अधिकारियों ने स्वागत किया। सोमवार को फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर सुबह सबसे पहले 1971 युद्ध के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समारोह में बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के दिग्गज भी शामिल होंगे।हालांकि बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का कोई भी सदस्य से भारतीय  मीडिया से बात नहीं कर पाएंगा। बात करने के लिए पहले भारतीय विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से अनुमति नहीं मिली है।

ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अमीनुर्रहमान

वर्तमान सेना प्रतिनिधि

बांग्लादेश सेना प्रतिनिधि

कल रात ढाका से आये उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा