कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में कूड़े के ढेर में मिला इंसान का सिर, फ़ैली दहशत, जाँच में जुटी पुलिस



 कोलकाता (पीबी टीवी )दक्षिण कोलकाता के रीजेंट पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक बहुमंजिला इमारत के पीछे एक पॉलिथीन के पैकेट में कटा हुआ सिर मिलने ऐसे सनसनी फ़ैल गई। कटे हुए सिर को जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया हैजानकारी के अनुसार  कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में कूड़े के ढेर से एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद किया गया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने गोल्फ ग्रीन के पास ग्राहम रोड पर एक प्लास्टिक बैग देखा जिसमें एक कटा हुआ सिर था। घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिण उपनगरीय डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, स्थानीय पुलिस स्टेशनों के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। शरीर के बाकी हिस्सों का पता लगाने का प्रयास जारी है।




कटे हुए सिर को जांच के लिए एमआर बांगुर अस्पताल भेजा गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कूड़े से एक मानव शरीर का हिस्सा बरामद किया गया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शरीर के अन्य हिस्सों की अभी भी जांच की जा रही है। कोलकाता नगर निगम वार्ड नंबर 95 के पार्षद तपन दासगुप्ता ने कहा, "घटना की जानकारी मिलने के बाद मैं मौके पर पहुंचा। मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन को सूचित किया।"तपन दासगुप्ता ने कहा, "स्थानीय लोगों से प्लास्टिक बैग में शरीर के अंगों के बारे में जानकारी मिलने के बाद मैं मौके पर गया और उसके बाद मैंने गोल्फ ग्रीन पुलिस स्टेशन को सूचित किया।" रक्षा की बात हो रही है. यह हम सभी का कर्तव्य है. लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि किसने संविधान का सम्मान किया है और किसने इसका अपमान किया है…”

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. साथ ही शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश भी जारी है. वहीं कटे हुए सिर से महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. यह शव यहां कैसे आया इसकी भी जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार