मालदा में जिला शासक कार्यालय के सामने हुआ भयानक हादसा, अनियंत्रित कार ने बच्चा सहित पांच को कुचला




 मालदा (पीबी टीवी )| मालदा में जिलाशासक कार्यालय के सामने आज भयानक हादसाहो गया. इस हादसे में पांच लोग घायल हो गये है . अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े पैदल चल रहे लोगों को सरकारी कार्यालय की गाड़ी ने एक के बाद एक टक्कर मार दी। अंत में कार एक दुकान से टकराकर रुक गई. कार से धुआं निकलते देखा गया. हादसे से आबादी बहुल इलाके क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

घटना में एक महिला और एक बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाया और मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. कई लोग गाड़ी के निचे ही दबे हुए थे, जिनको लोगों ने गाडी को उठाकर निकला।  

खबर पाकर इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस इलाके में पहुंची. जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, मालदा जिला न्यायालय इस क्षेत्र में स्थित हैं। परिवहन विभाग के विभिन्न एजेंट उस क्षेत्र में सड़क के दोनों ओर दुकानें चलाते है । हादसे के वक्त इलाके में काफी भीड़ थी. इसी दौरान कार काफी तेज गति से इलाके में गाडी घुसी और लोगों को कुचल दिया . हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। उस कार पर पीडब्ल्यूडी विभाग का बोर्ड लगा हुआ था. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया. बाद में उसे इंग्लिश बाजार थाने की पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता