रानीगंज में सैमसंग स्मार्ट कैफे का हुआ उद्घाटन, मिलेगी बड़े शहरों जैसी सुविधाएं




रानीगंज: क्रिसमस के शुभ अवसर पर रानीगंज में सैमसंग के नए एक्सक्लूसिव शोरूम में तीन दिवसीय क्रिसमस कार्निवाल का आयोजन किया गया. इस शोरूम को 'सैमसंग स्मार्ट कैफे' नाम दिया गया है. इस अवसर पर जीवन ज्योति फूड्स के रिदम खेतान ने बताया कि यहां पर ग्राहकों को बड़े शहरों के सैमसंग शोरूम जैसी सभी सुविधाएं मिलेंगी.

सैमसंग स्मार्ट कैफे में मोबाइल फोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसी सैमसंग की पूरी रेंज उपलब्ध है,श्री खेतान ने बताया कि ग्राहकों को यहां पर नवीनतम मॉडल और सभी प्रकार के सैमसंग उत्पाद मिल जाएंगे.



शोरूम में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक लॉयल्टी स्कीम भी शुरू की गई है. इस स्कीम के तहत बार-बार खरीदारी करने वाले ग्राहकों को विशेष छूट और ऑफर दिए जाएंगे. साथ ही, हर खरीदारी पर ग्राहकों को सुनिश्चित उपहार भी दिए जाएंगे.


शोरूम के उद्घाटन समारोह में सैमसंग के एरिया बिजनेस मैनेजर रजनीश कुमार ,जोनल मैनेजर विकास मस्कारा, जीवन ज्योति फूड्स के संदीप खेतान, विशाल खेतान, विकास खेतान ,श्वेता खेतान, बिंदिया खेतान, राकेश खेतान ,गिरधारी खेतान उपस्थित थे. उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इस मौके पर जयप्रकाश डोकनिया, अजय खेतान, दीपक तोदी, सुरेश अग्रवाल महेश सांवरिया सह खैतान परिवार के सदस्य मौजूद थे.


रानीगंज में सैमसंग स्मार्ट कैफे का खुलना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अब उन्हें सैमसंग के उत्पाद खरीदने के लिए बड़े शहरों जाने की जरूरत नहीं होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार