बाँसड़ा में ईसीएल की अनदेखी से उबाल: सैकड़ों बीघे जमीन डूबी, ग्रामीणों ने किया कोयला खदान का उत्पादन बंद



रानीगंज- ईसीएल की लगातार अनदेखी से आक्रोशित होकर रानीगंज के कुनुस्तोरिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को बाशड़ा सी पिट कोलियरी का उत्पादन घण्टो बंद कर दिया . ग्रामवासी विश्व जीत मण्डल ने बताया कि खदान से निकलने वाले पानी ने लगभग 250 बीघे कृषि योग्य भूमि को डुबा दिया है, जिससे 50 से 60 अधिक परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.



 ईसीएल ने लंबे समय से उन जमीनो को अधिग्रहण नहीं किया है, जिसके कारण उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है. बार-बार किए गए अनुरोधों के बावजूद ईसीएल प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की. निराश होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को कोयला खदान में उत्पादन ठप कर दिया.


कोयला खदान के मैनेजर, एजेंट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया . स्थानीय प्रबंधन द्वारा घण्टो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए ईसीएल के सुरक्षा गार्ड और सीआईएसएफ की तैनाती की गई है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि ईसीएल प्रशासन उनकी समस्याओं को अनदेखा कर रहा है और वर्षो।से केवल उन्हें आश्वासन दे रहा है.वहीं इस विषय में स्थानीय प्रबंधन का कहना है कि मामला हेडक्वार्टर में भेजा गया है, लेकिन स्थानीय लोगों को अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला .


स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा से पहले भी उन्होंने ईसीएल प्रशासन से समस्या के समाधान का अनुरोध किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अब वे इस मुद्दे पर दृढ़ हैं और जब तक उनका स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखेंगे.


हालांकि लगभग चार घण्टो के पश्चात स्थानीय कोलियरी के अधिकारी द्वारा इस संबंध में उनके साथ बैठक कर समाधान करने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन समाप्त हुई,एवं उत्पादन चालू हो पाई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता