बाँकुडा: बाँकुरा शहर के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में प्रातः भ्रमण करने वालों के द्वारा, अग्नि युग के वीर क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस का 136वां जन्मदिन बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया. आज सुबह प्रातः भ्रमण करने वाले से लेकर, अध्यापक, चिकित्सक, शिक्षक और समाजसेवी व्यक्तियों ने खुदीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
महान स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस के जन्मदिन को घर-घर में मनाएं. नई पीढ़ी को इस महान चरित्र से परिचित कराएं.इस संदेश के साथ सभी ने शपथ ली।

0 टिप्पणियाँ