रानीगंज में धर्म और एकता का संदेश: भक्ति सम्मेलन में स्वामी बलभद्रानंद जी महाराज



रानीगंज: सियारसोल स्तिथ श्री रामकृष्ण शारदा चेतना संघ के मां शारदा मंच आश्रम में आयोजित भक्ति सम्मेलन में धर्म और एकता का संदेश गूंजा. रामकृष्ण मठ मिशन बेलूर मठ हावड़ा के सह सचिव श्रीमद् स्वामी बलभद्रानंद जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे.



स्वामी बलभद्रानंद जी महाराज ने अपने वक्तव्य में श्री रामकृष्ण परमहंस के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि आने वाला समय वैश्विक होगा और सभी धर्मों को एक साथ रहना होगा.उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का लक्ष्य आध्यात्मिक विकास है.


इस अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज और दुर्गापुर के विशिष्ट अध्यापक जीवन बनर्जी ने भी श्री रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और मां शारदा देवी के विचारों पर प्रकाश डाला.


स्वामी बलभद्रानंद जी महाराज ने कहा कि मां शारदा और श्री रामकृष्ण परमहंस के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का काम स्वामी विवेकानंद जी ने किया. उन्होंने इस भक्ति सम्मेलन को एक सौभाग्यपूर्ण अवसर बताया और लोगों से श्री रामकृष्ण परमहंस के वचनों को समझने और अपने जीवन में उतारने का आग्रह किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल