जामुड़िया में बकरी ने दिया अद्भुत बच्चे का जन्म

 


 जामुड़िया: आसनसोल नगर निगम के जामुड़िया बोरो अंतर्गत चंदा ग्राम पूर्व बाउरी में एक अजीबोगरीब दावा किया जा रहा है.स्थानीय राखी बाउरी नामक एक महिला ने दावा किया है कि उनकी बकरी ने एक 'भूत' की तरह बच्चे को जन्म दिया है.

राखी के अनुसार, सुबह 9:22 बजे जब बकरी ने बच्चे को जन्म दिया, बकरी के बच्चे को देख कर घर के सभी लोग भूत समझकर भाग खड़े हुए. बकरी का बच्चा बड़े- बड़े जीभ निकाल रहा था, सांप की तरह जो काफी डरावना है. बकरी के बच्चे को साफ सुथरा करने के बाद आस पास से काफी लोग बकरी के बच्चे को देखने आए तथा उसका फोटो खींचा.उनका कहना था कि बकरी का बच्चा अदभुत देखने में है जो बिल्कुल भूत की तरह दिख रहा है.राखी का कहना है कि यह उनकी बकरी का पहला बच्चा है और वह भी नर है.


विज्ञान क्या कहता है?


हालांकि यह दावा बेहद अजीब लगता है, लेकिन विज्ञान के अनुसार ऐसा होना असंभव है.जानवरों में इस तरह के उत्परिवर्तन होते हैं, लेकिन उनसे कभी भी किसी ऐसे जीव का जन्म नहीं होता जो मानव धर्म या लोककथाओं में वर्णित 'भूत' जैसा दिखता हो.


क्या है संभावित कारण?


स्थानीय एक मवेशी चिकित्सक का कहना है कि इस तरह के दावों के पीछे कई कारण हो सकते हैं. लोग अक्सर प्राकृतिक घटनाओं या जानवरों के असामान्य व्यवहार को अंधविश्वास से जोड़ देते हैं. कभी-कभी लोग मीडिया का ध्यान खींचने के लिए भी ऐसे दावे करते हैं. हो सकता है कि महिला तथा उसके घरवालों ने बच्चे को ध्यान से नहीं देखा हो और उसे भूत जैसा लगा हो.


हालांकि जामुड़िया में बकरी से 'भूत' के जन्म का दावा वैज्ञानिक तथ्यों के विपरीत है. यह एक अंधविश्वास या गलतफहमी है. ऐसे दावों पर विश्वास करने से पहले वैज्ञानिक तथ्यों पर ध्यान देना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात