रानीगंज की बेटी रिया केसरी ने किया सीए बनकर नाम रोशन, मॉर्निंग वॉकर योगा ग्रुप ने किया सम्मानित





रानीगंज: रानीगंज की प्रतिभाशाली बेटी रिया केसरी ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है.उनकी इस उपलब्धि पर सामाजिक संस्था मॉर्निंग वॉकर्स योगा ग्रुप ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर उसे सम्मानित किया.

समारोह में समाजसेवी आर.पी. खेतान ने कहा कि रिया की सफलता छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत के साथ-साथ परिवार का सहयोग भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.




डॉ. कन्हैया केसरी ने इस तरह के आयोजनों को छात्रों और अभिभावकों के लिए प्रोत्साहन बताया.चार्टर्ड अकॉउंटेंट महेंद्र साव ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं और छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं.

सीए विजय जाजोदिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके समय में सीए बनना इतना आम नहीं था. रिया की सफलता से उन्हें बहुत खुशी हुई और उन्होंने रिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.रिया के पिता मनोज केशरी तथा उनकी माता डिंपल केशरी इस सफलता का श्रेय अपनी पुत्री के अथक मेहनत तथा लग्न बताती है.


समारोह में समाजसेवी रमेश झुनझुनवाला ,ललित झुनझुनवाला, अशोक अरोड़ा,मनोज कुमार,प्रदीप सिंह राठौड़ ,विजय गुप्ता, विमल देव गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि ने रिया को बधाई दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर