क्रिसमस के दिन अलीपुर चिड़ियाघर में उमड़ा लोगों का हुजूम




कोलकाता। देश-विदेश के अन्य हिस्सों के साथ "सिटी ऑफ़ जॉय" कोलकता में भी बड़ा दिन यानि क्रिसमस का त्यौहार हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोलकाता में चारों तरफ जश्न जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। आज छुट्टी का दिन होने के कारण शहर के विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर भीड़ उमड़ी हुई है। इसी कड़ी में अलीपुर चिड़ियाघर में भी लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है। यह चिड़ियाघर विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए एक आकर्षक स्थान है।

यही कारण है कि क्रिसमस हो या नया साल चिड़ियाघर के प्रति लोगों का आकर्षण काम नहीं होता है और भारी भीड़ देखी जाती है। चिड़ियाघर के प्रति लोगों आकर्षण इस बात का प्रमाण है कि कल, 24 दिसंबर को 70,000 से अधिक लोगों ने अलीपुर चिड़ियाघर का दौरा किया। अलीपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने कहा कि आज दर्शकों की संख्या अधिक होगी।

इधर सुरक्षा को ध्यान में हुए चिड़ियाघर बाहर और अंदर 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। एक एम्बुलेंस भी यहाँ उपलब्ध है। विशेष दिन के तौर पर आज सुबह 8:30 बजे से चिड़ियाघर का गेट खोल दिए गया था। चार गेटों पर 30 टिकट काउंटर हैं और साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर