पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया



जामुड़िया : जामुड़िया बोरो एक अन्तर्गत वार्ड संख्या नौ के शिवडांगा कोलियरी में सोमवार को घर-घर जाकर आसनसोल के पूर्व मेयर सह भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने सदस्यता अभियान चलाया .इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है .इसी के तहत आज शिवडांगा कोलियरी में घर घर जाकर लोगों के साथ संपर्क कर सदस्यता अभियान चलाया गया, इस दौरान मंडल अध्यक्ष के साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे . यहां आकर देखा गया लोग भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनना चाहते हैं. इसमें लोगों का काफी उत्साह देखा जा रहा है .हम लोग सारे लोगों को ऑनलाइन सदस्य बनाने का कार्य को पूरा जोर जोर से कर रहे हैं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भारतीय जनता पार्टी एक बड़ा परिवार है और इस परिवार से जुड़कर लोग गर्व का अनुभव कर रहे हैं. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रत्येक 6 वर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाता है .इसी को देखते हुए पूरे भारतवर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है .अपने परिवार को बढ़ाने के लिए एस सदस्यता अभियान निरंतर चलाया जाता है और पूरे भारतवर्ष में चलता रहता है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में पूरे विश्व मे सबसे बड़ी पार्टी है. भारतीय जनता पार्टी और इस पार्टी का सदस्य बनकर लोगों में काफी उत्साह है और इसे देखकर हमें भी काफी खुशी होती है .31 दिसंबर के बाद भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेता बताएंगे कि इस बार कितने सदस्य ने भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने का कार्य किया है, कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए डरते हैं. कारण यह है कि कोई अगर भाजपा का कार्यकर्ता है उसे सरकारी सुविधा से वंचित किया जाता है और कारखाना में कार्य कर रहा है ,उसे कारखाना से निकालने के लिए डराया और धमकाया जाता है ताकि वह भाजपा पार्टी को छोड़ दे. इस तरह का आतंक का माहौल तैयार किया जा रहा है ,लेकिन लोग इस आतंकी माहौल से लड़ने के लिए भी तैयार है. इस मौक़े पर मंडल अध्यक्ष बृजमोहन पासवान, दीनबंधु राय, दीप बैनर्जी, अमित नोनिया, मंगल हॅसदा, आदित्य राम, गोलू पोदार और अभिजीत राय आदि मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा