सेल्फी लेना पड़ा महँगा, नागोरडोला झूले से गिरने से दो गंभीर रूप से घायल





कोलकाता (पीबी टीवी ) नागोरडोला झूले पर चढ़कर सेल्फी लेने से बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गये है.  घटना में एक महिला व एक किशोरी  घायल हुए है. घटना बारुईपुर के मिलन मेले की है।  यह हादसा बुधवार रात को हुआ,  तत्काल घायलों को बारुईपुर महकमा अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है. हादसा कैसे हुआ इसकी जांच बारुईपुर थाना पुलिस कर रही है.

बारुईपुर के न्यू इंडियन मैदान में एक माह से मिलन मेला चल रहा है. इस मेले में प्रतिदिन अनगिनत लोग एकत्रित होते हैं. आम लोग प्रवेश शुल्क देकर इस मेले को देखने आते हैं. बारुईपुर निवासी लक्ष्मी राय और उनकी पड़ोसी अजमीरा समेत परिवार के अन्य सदस्य मेला  देखने गए थे. दोनों नागोरडोला झूला पर चढ़ गए,  हालाँकि परिवार के बाकी लोग नहीं उठे. मेला आयोजकों का दावा किया कि वे नागरडोला के दौरान मोबाइल फोन पर सेल्फी लेने और  रील बनाने की कोशिश कर रहे थे इस कारण आगे का रॉड किसी तरह खुल गया और ऊपर से नीचे गिर गए, जिससे यह यह हादसा हो गया.  घटना में झूला पक्ष पर असुरक्षा के आरोप लग रहे हैं हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है हादसे की सूचना पाकर बारुईपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा