रानीगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: सैकड़ों लोगों को मिला लाभ



रानीगंज: प्रयास वेलफेयर सोसाइटी ने एसआरएमबी सृजन प्राइवेट लिमिटेड और आइ क्यू सिटी हॉस्पिटल के सहयोग से कुनस्तोड़ीया मोड़ पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में कुनस्तोड़ीया और तपसी क्षेत्र के लगभग 200 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई.



प्रयास संस्था के संस्थापक पिंटू गुप्ता ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करती है. उन्होंने एसआरएमबी सृजन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके लिए यह गर्व का विषय है कि कंपनी ने इस कार्य में उनका साथ दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


शिविर में निःशुल्क दवाएं दी गईं और जिन लोगों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए प्रयास संस्था, आइ क्यू सिटी हॉस्पिटल और एसआरएमबी कंपनी मिलकर व्यवस्था करेंगे.


इस कार्यक्रम में रानीगंज बोरो 2 के अध्यक्ष मुजम्मिल शहजादा, रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रोहित खेतान, समाजसेवी अरुण भरतीया, रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल, 34 नंबर वार्ड की काउंसलर ज्योति सिंह, एसआरएमबी सृजन प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी और प्रयास संस्था के सभी सदस्य उपस्थित थे।


यह शिविर स्थानीय लोगो के लिए लाभवान साबित हुआ है, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर