रानीगंज डीएवी में रंगारंग खेलकूद का आयोजन, ओलंपियन ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन



रानीगंज- रानीगंज लायंस डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. नर्सरी से सातवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने इस रंगारंग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान के साथ हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट (राइफल शूटर) कैप्टन भागीरथ समाई ने शिरकत की. उन्होंने खेल ध्वज का आरोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. विद्यालय के एल.एम.सी के अध्यक्ष लायन सपन लोयलका, पूर्व अध्यक्ष लायन अब्दुल कयूम और अन्य लायन सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे.


कैप्टन भागीरथ समाई ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा, "खेल से सहयोग की भावना उत्पन्न होती है और जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं. आज का बालक कल का एक प्रबुद्ध नागरिक बनेगा और देश का नाम रोशन करेगा.


विद्यालय की प्राचार्या मंदिरा दे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है. खेलों से बच्चों के जीवन में सहयोग की भावना का विकास होता है. उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया.


कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय उत्कृष्ट मास ड्रिल में ताइक्वांडो का सम्मिश्रण करते हुए एक भव्य नृत्य प्रस्तुत किया.इसके अलावा 75 मीटर फ्लैट रेस, शटल रेस, कार्डबोर्ड रेस, बैलेंस रेस, मैथ रेस, थ्री लेग रेस, फ्रॉग रेस, कंगारू रेस, जलेबी रेस, फील योर बोटल, कैच द फीस, हिट द बैलून, बिस्कुट रेश जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया.


बच्चों के थकान को दूर करने के लिए अभिभावकों के लिए भी विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की प्राचार्या द्वारा पुरस्कृत किया गया.

कार्यक्रम के अंत में खेल ध्वज अवतरण के साथ इस रंगारंग खेलकूद कार्यक्रम का समापन हुआ.इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण, छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर