रानीगंज में 300 दिव्यांगों को नया जीवनदान: मारवाड़ी युवा मंच का मानवीय कार्य,




रानीगंज: मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा ने गुरुवार से दिव्यांग जनों के जीवन में खुशियां भरने का बीड़ा उठाया . सीआर रोड स्थित श्री सर्राफ भवन में आयोजित एक विशेष शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और श्रवण यंत्र प्रदान किए जा रहे हैं. यह चार दिवसीय शिविर दिव्यांगों के लिए एक वरदान साबित हो रहा है.

 दिव्यांग जनों के लिए आर्टिफिशियल लिंब (कृतिम अंग) ,एवं हियरिंग ऐड (सुनने की मशीन)प्रदान करने के शिविर की शुरुआत हुई. सी आर रोड स्थित सर्राफ भवन में आयोजित इस शिविर में गुरुवार को दिव्यांग जनों के अंगों का नाप लिया गया.इस बारे में जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष प्रतीक मोर ने बताया कि आज से मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की तरफ से कृत्रिम अंग प्रदान करने के शिविर की शुरुआत हुई. आज विभिन्न अंगों का नाप लिया जा रहा है. डेढ़ सौ लोगों को यह कृत्रिम अंग प्रदान किया जाएगा और भी नाम आ रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और उनको भी यह अंग प्रदान किया जाएगा .इसके अलावा पहले 50 लोगों को हियरिंग एड प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इसे अब बढ़ाकर 75 कर दिया गया है . 22 तारीख को उनके लिए गए बनाये कृत्रिम अंगों को प्रदान किया जाएगा.इसके अलावा सात बैसाखी, एक व्हील चेयर और दो वॉकर भी प्रदान की जाएगी. आज जिन्होंने कान की मशीन के लिए पंजीकरण कराया है उनको 22 तारीख को मशीन दिया जाएगा. संस्था के सलाहकार राजेश जिंदल ने बताया की मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की तरफ से लगातार सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं .गर्मी के मौसम में वाटर कूलर मशीन बैठाने का काम किया जाता है जेके नगर स्कूल में पिछली गर्मी के मौसम में दो वाटर कूलर मशीन लगाया गया था वहां पर 3000 बच्चे पढ़ते हैं. इसके अलावा रानीगंज में अन्य जगहों पर भी ठंडे पानी की मशीन लगाई गई है जिससे लोगों को सुविधा हो . आने वाले साल में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा. हर साल गर्मी के 4 महीने मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की तरफ से पूरे शहर में टोटो चलाया जाता है जिसमें ठंडे पानी का इंतजाम रहता है इसके अलावा जनवरी महीने में ठंडी को देखते हुए भी संगठन की तरफ से कोई ना कोई कार्यक्रम किया जाएगा, जिससे वंचित वर्ग के लोगों की सेवा हो सके. शिविर में पश्चिम बर्दवान जिला ,बांकुड़ा,बीरभूम,के अलावा झारखण्ड ,बिहार से दिव्यांग जन पहुंचे.

शिविर के मुख्य दाता सत्यम समलेटर्स प्राइवेट लिमिटेड है,इसके अलावा अन्य सहायता करने वाले समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.

 गुरुवार को इस 4 दिवसीय शिविर के उद्घाटन समारोह के दौरान आसन्ससोल से आये गुरुजी रमाकांत मिश्रा, संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष पंकज राठी ,आईएन्टीटीयूसी के जिला अध्यक्ष सह आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ,रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता , कृत्रिम अंग निर्माण करने वाली संस्था श्री महावीर विकलांग सहायता समिति,रांची के रितेश कुमार ,मारवाड़ी युवा मंच के महिला विंग देवी शक्ति की चैयरपर्सन स्वीटी लोहिया, रानीगंज शाखा के सचिव अंकुश काजोरिया सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे.

कार्यक्रम के संयोजक श्याम जालान ने उद्घाटन समारोह का संचालन किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन