रानीगंज: कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने का काम प्रयास संस्था लगातार कर रही है. संस्था की महिला शाखा नारी वंदन ने रविवार को रानीगंज के स्कूल मोड़ इलाके में 150 जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए.

पिछले कुछ दिनों से प्रयास संस्था लगातार कंबल वितरण का कार्यक्रम चला रही है और इस दौरान सैकड़ों कंबल बांटे जा चुके हैं.प्रयास संस्था के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि हर साल ठंड के मौसम में संस्था की ओर से कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.इस साल भी संस्था ने 500 कंबल बांटने का लक्ष्य रखा है. जबकि अब तक 350 लोगो को कम्बल बांट चुके हैं.


श्री गुप्ता ने बताया कि संस्था ने कैंप लगाकर और घर-घर जाकर कंबल वितरित किए हैं. इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रदीप बाजोरिया, समाजसेवी ललित झुनझुनवाला, शताब्दी नंदी, ओम भुवालकाका और अरुण भरतीया सहित संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे.आयोजन को सफल बनाने में नारी वंदन संस्था के चेयरपर्सन डॉली सिंह,को चेयर पर्सन,पूनम राउत,पूजा महतो,अनुराधा गुप्ता ,मौसमी दास सहित अन्य सदस्यो का अहम भूमिका रही.