भारतीय जनता पार्टी ने रानीगंज में सदस्यता अभियान चलाया, 150 लोगो को सदस्यता दिलाई गई



रानीगंज-भारतीय जनता पार्टी ने रानीगंज में सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने विशेष रूप से भाग लिया. इस अभियान के दौरान, अग्निमित्रा पाल ने बताया कि पूरे राज्य में 27 अक्टूबर से यह सदस्यता अभियान चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले सदस्य बने हैं ¹.यह सदस्यता अभियान रानीगंज के रेल स्टेशन के समीप चलाये गये, जहां 100 सदस्य बनाये गये. जबकि बल्लभपुर ग्राम पंचायत अधीन नूपुर के धीवर पाड़ा में 50 लोगो को सदस्यता ग्रहण कराए गए.इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त चक्रवर्ती, जिला सचिव बादशाह चटर्जी,शमशेर सिंह,कैलाश गोस्वामी ,परिमल माझी,संदीप गोप आदि उपस्थित थे.




इस मौके पर अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि राज्य में आरजी कर आंदोलन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व्यस्त थे, जिसके कारण इस अभियान को शुरू करने में थोड़ी देर हुई, लेकिन अब यह पूरी गति से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सदस्यता अभियान चलाया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक दल है और यहां पर लोगों को यह अवसर मिलना चाहिए कि वह 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को देखकर फिर सदस्य बनने के बारे में फैसला ले सकें .


उन्होंने कहा कि जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, भ्रष्टाचार मुक्त बंगाल बनाना चाहते हैं और बेरोजगारी को कम करना चाहते हैं, वे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन