इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा रानीगंज पुलिस अधिकारियों की सहायता से रानीगंज थाना में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन






रानीगंज-रानीगंज के एक निजी अस्पताल रॉयल केयर के सहयोग से और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा रानीगंज पुलिस अधिकारियों की सहायता से काली पूजा केअवसर पर रानीगंज थाना में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जहां 17 विशेषज्ञों ने सैकड़ो लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की और कई लोगों को निशुल्क दवाई भी दी गई .इस बारे में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने बताया कि रॉयल केयर और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रानीगंज शाखा के संयुक्त प्रयास से इस शिविर का आयोजन किया गया है. यहां पर 250 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गयी. इस आयोजन के लिए उन्होंने डॉक्टर एस माझी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया की न सिर्फ यहां पर लोगों के स्वास्थ्य के निशुल्क जांच की जा रही है बल्कि यहां पर कई लोगों को दवाई भी दी जा रही है, वह भी बिल्कुल निशुल्क. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल एक विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जहां पर 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने शनिवार को होने वाले रानीगंज थाना में होने वाले रक्तदान शिविर में आकर स्वेच्छा से रक्तदान का आग्रह किया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
रानीगंज का चुनावी रण: राहुल घोष की हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी एंट्री से क्या बिगड़ेगा दिग्गजों का समीकरण?
 रानीगंज के बड़े चावल निर्यातक अजय कयाल के ठिकानों पर ED का छापा, भारी सुरक्षा बल तैनात