आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत द्वारा डेढ़ सौ छठ व्रतियों को गेहूं, सुप, साड़ी प्रदान की गई



रानीगंज: छठ पूजा के पावन अवसर पर रानीगंज के 36 नंबर वार्ड स्तिथ नार्थ जॉन क्लब में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत द्वारा तकरीबन डेढ़ सौ श्रद्धालुओं को गेहूं, सुप, साड़ी और अन्य छठ सामग्रियां वितरित की गईं. इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक, पार्षद भोला हेला, तृणमूल नेता सदन कुमार सिंह, संदीप भालोटिया, राकेश बिन्द, सनोज सिंह, पिन्टू चंद्र, गोवर्धन केवड़ा,निधि वर्मा,मौसमी मल्लिक,मुनमुन सिन्हा सहित वार्ड के अन्य निवासी भी उपस्थित रहे.

इस मौके पर दिव्येंदु भगत ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है,और इस पर्व में पूजन सामग्रियों की आवश्यकता होती है.आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई परिवार इसे पूरे भाव से नहीं मना पाते हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए, आज करीब डेढ़ सौ श्रद्धालुओं को छठ पूजा की सामग्रियां और साड़ियां वितरित की जा रही हैं, ताकि सभी श्रद्धालु इस पर्व को पूरे आनंद के साथ मना सकें. उन्होंने कहा की बंगाल की धरती समरसता की धरती है, यहां हर धर्म और समाज के लोग एकजुट होकर सभी पर्व मनाते हैं.इसी एकता को बनाए रखने के लिए यह आयोजन किया गया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 कोयला कारोबारियों का ऐलान: अब नहीं देंगे रंगदारी टैक्स, कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन की बैठक में बड़ा फैसला; अब तक 17 गिरफ्तार