रानीगंज: रानीगंज के विभिन्न छठ घाटों पर गुरुवार को अस्ताचल सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, व्रतियों ने पूरे विधि-विधान के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.रानीगंज के बरदहि तथा पंडित पोखर छठ घाट में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी पहुंच कर लोगो को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी,वहीं बुजीर बांध तालाब,पंडित पोखर,जमुना बांध,महाबीर कोलियरी,साहेब कोठी,पुरनमल कोलियरी, रानीसाएर तालाब,जे जे नगर कंपनी तालाब,तथा दामोदर नदी छठ घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती तथा भक्त गन पहुंचकर भगवान भुवन भास्कर को डूबते सूर्य देवता को अर्घ्य प्रदान किया गया.वहीं प्रभात खबर द्वारा छठ व्रतियों को हमेशा की भाँति गमछा और सिंदूर प्रदान की गयी. समाज सेवियों के हाथों यह प्रदान की गई,दूसरी और प्रथम बार रानीगंज के वृंदावन धाम समिति में मिश्रा परिवार द्वारा यशोदा कुटीर के छत पर अर्घ्य प्रदान कर कोशी भराई की गई. घाटों को रंग-बिरंगे दीपों से सजाया गया है. भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था की झलक साफ दिखाई दी.हालांकि कुछ घाटों पर सफाई की समस्या बनी रही. प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए किए गए प्रयासों के बावजूद कुछ कमियां रह गईं. जबकि घाट पर पुलिस कर्मियों की तैनातगी तथा ड्रोन कैमरे द्वारा नजरदारी की जा रही थी,सुरक्षा के लिए बोट में भी सुरक्षा कर्मी तालाबो के बीच घूमते नजर आए. स्थानीय लोगों ने स्वयं भी सफाई में योगदान दिया. कल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा.इसी के साथ छठ पर्व का समापन होगा.



0 टिप्पणियाँ