काली पूजा पर रानीगंज थाना नागरिक कमिटी द्वारा रक्तदान शिविर तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित






रानीगंज-काली पूजा पर रानीगंज थाना नागरिक कमिटी द्वारा रक्तदान शिविर औऱ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर संगीत कलाकार राजश्री बाग ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया.

 काली पूजा के दौरान रक्त की मांग को पूरा करने के लिए पुलिस द्वारा इस रक्तदान शिविर में लगभग 115 रक्तदाताओं ने भाग लिया. जिसमें लगभग 55 अधिकारियों और विभिन्न रैंकों के सदस्यों ने रक्तदान में भाग लिया और यहां तक कि 25 महिला रक्तदाताओं ने भी इस रक्तदान कार्यक्रम में भाग लिया और रक्तदान शिविर को एक मेगा रक्तदान शिविर में बदल दिया. इस शिविर में रक्त एकत्रित करने के लिए दुर्गापुर महकमा अस्पताल की ब्लड बैंक शाखा से अधिकारी आए थे. रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास ने फीता काटकर किया, मौके पर रानीगंज थाने के इंस्पेक्टर बिकास दत्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों के साथ-साथ रानीगंज थाना प्रभारी बिकास दत्ता, थाना के सेकंड आफिसर अजय बाग, और पंजाबी मोड़ चौकी आईसी रबींद्रनाथ दोलुई ने इस रक्तदान शिविर में भाग लिया. डीसीपी सेंट्रल ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी सामाजिक कार्यों से गहराई से जुड़ा हुआ है और साथ ही इस त्योहार के दिन भी लोगों की रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है, रक्तदान में कोई जात-पात का भेदभाव नहीं होता, इसलिए काली पूजा और दिवाली समारोह के बीच इस रक्तदान शिविर का आयोजन कर वह बेहद खुश हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन और सभी प्रबुद्ध लोगों से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का आग्रह किया.

दूसरी और राज श्री बाग ने प्रस्तुत कार्यक्रम के दौरान कहा कि कोयलांचल के बारे में उनके मन में काफी कौतूहल था और यहां के लोगों के बारे में भी उनके मन में कई जिज्ञासाएं थीं लेकिन जब वह दो बार यहां प्रदर्शन करने आईं तो यहां के लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया, बड़ी संख्या में दर्शक आकर उन्हें संगीत पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया . उन्होंने यह कहा कि यहां की सारी चीजें बहुत पसंद आईं.वह यह भी चाहती हैं कि परिवहन में सुधार हो. अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म पर सोना पड़ा, लेकिन वह कभी भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटी .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज के प्रसिद्ध 'शंभू कचौड़ी वाले' की सड़क हादसे में मौत, इलाके में शोक की लहर
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 रानीगंज मंडल-1 भाजपा समिति भंग, दो नेता पदमुक्त; कोर कमेटी गठित
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर