श्याम सेल पावर लिमिटेड फैक्ट्री में रोजगार के लिए सैकड़ों महिलाओं ने कारखाना के गेट पर दिया धरना



जामुड़िया- विजय नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड फैक्ट्री प्रबन्धन द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार देने का लिखित वादा करने के बावजूद रोजगार मुहैया न कराए जाने पर सोमवार को सैकड़ों महिलाएं रोजगार की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट के सामने धरने पर बैठ गईं.


 बाडुल गांव की जमीन पर फैक्ट्री की पाइपलाइन बिछाने के दौरान, फैक्ट्री प्रशासन ने स्थानीय लोगों से लिखित समझौता किया था कि उन्हें जमीन के बदले रोजगार दिया जाएगा, हालांकि, पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद भी 14 लोगों को अभी तक रोजगार नहीं मिला है.


सोमवार को बाडुल गांव की सैकड़ों महिलाएं फैक्ट्री गेट पर पहुंचीं और लिखित अनुबंध के अनुसार रोजगार की मांग करने लगीं. महिलाओं का आरोप है कि फैक्ट्री प्रशासन बार-बार झूठे वादे कर रहा है और उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी आवश्यक दस्तावेज फैक्ट्री प्रशासन को सौंप दिए हैं, फिर भी उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है.


 दूसरी और इस मामले में फैक्ट्री प्रशासन का कोई जवाब नहीं मिला है, फैक्ट्री अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.


 ग्रामीणों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर इस मामले का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की है.उनका कहना है कि फैक्ट्री प्रशासन को लिखित समझौते का पालन करना चाहिए और सभी योग्य लोगों को रोजगार देना चाहिए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा