घाटाल ( पश्चिम मेदिनीपुर) : घाटाल में शिशुमेला को लेकर तृणमूल का गुटीय संघर्ष को लेकर इलाके में काफी तनाव देखा गया। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल अरविंद स्टेडियम में घाटाल शिशु मेला को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया था . घाटल के सांसद बैठक में शामिल होने की बात थी . सांसद के आने से पहले ही स्टेडियम में उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी. दूसरी ओर घाटाल के पूर्व विधायक संकटदल के समर्थक भी आने लगे. सांसद के पहुंचते ही देव के सामने ही तृणमूल कार्यकर्ताओं के दो गुट आमने-सामने हो गये. देखते ही देखते यह हिंसक रूप ले लिया। सांसद के सामने ही एक दूसरे पर घूंसे-थप्पड़ चलने लगे। अंत में दीपक अधिकारी को बैठक छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा.

0 टिप्पणियाँ