रानीगंज गौशाला में धूमधाम से मनाई जाएगी गोपाष्टमी, भव्य शोभायात्रा और मेले का आयोजन





रानीगंज: गोपाष्टमी के पावन पर्व को लेकर रानीगंज में धूमधाम से तैयारियां की जा रही हैं. शनिवार प्रातः रानीगंज गौशाला में भव्य शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अध्यक्ष ललित खैतान,कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कालोटिया ने विस्तृत जानकारी दी.जबकि इस अवसर पर सचिव राकेश तोदी, बिनोद बंसल,रितेश खैतान,सुमित क्याल सह अन्य सदस्य उपस्थित थे.इस अवसर पर रानीगंज गौशाला के डिजिटल स्मारिका का विमोचन किया गया.दीपक कालोटिया ने बताया कि सुबह 8:30 बजे रानीगंज में शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस शोभायात्रा में पांच सजे हुए गायों को शामिल किया जाएगा जो पूरे नगर की परिक्रमा करेंगी. शोभायात्रा में इस्कॉन के सदस्य भी शामिल होंगे. इसके अलावा, श्री श्याम बाल मंडल, रानी सती जी सत्संग समिति, श्री शक्ति धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, मारवाड़ी युवा मंच और रानीगंज गौशाला की ओर से भी झांकियां निकाली जाएंगी. शाम 5:00 बजे मेले का उद्घाटन किया जाएगा.मेले में इस्कॉन की ओर से नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा. मारवाड़ी महिला समिति की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे और स्वादिष्ट व्यंजनों के भी स्टॉल होंगे. कोलकाता से आए हुए कलाकार भी नाटक का मंचन करेंगे. आयोजकों को उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में लगभग 8 से 10 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे. दीपक कालोटिया ने सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अनुरोध किया है.


 रानीगंज गौशाला पिछले 75 वर्षों से गोवंश की सेवा करती आ रही है. 2014 से भव्य तरीके से मेले का आयोजन किया जा रहा है.वर्तमान में लगभग 400 गोवंश यहां मौजूद है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रातोंरात गायब हुई राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा, रानीगंज में सियासी घमासान तेज
 रानीगंज के "मिट्टी के लाल" गोपाल आचार्य ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा पर्चा
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 पश्चिम बंगाल में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, हेलमेट-सीट बेल्ट से लेकर ओवरस्पीडिंग तक भारी जुर्माना
 शोक की लहर: रानीगंज के प्रतिष्ठित कराटे मास्टर मिहिर बाग का सड़क हादसे में निधन, परिवार गंभीर रूप से घायल